नगर पंचायत जनकपुर चुनाव :- भाजपा के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने निलेश मिश्रा, पार्षदों ने एकजुटता का दिया परिचय
एम सी बी जिला के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गणों का शपथ समारोह का भाव्य आयोजन जनकपुर नगर पंचायत में दिनांक 7 मार्च को किया गया। जिसमें अध्यक्ष और सभी 15 पार्षदों ने शपथ लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह रही। वही आज दिनांक 8 मार्च को नगरी निकाय के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष/पार्षदों की अधिसूचना का राजपत्र मैं प्रकाशन पश्चात नगरपंचायत उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। इस निर्वाचन में अध्यक्ष के साथ भाजपा के 13 पार्षदों और कांग्रेस के दो पार्षदों ने हिस्सा लिया।निर्वाचन में अध्यक्ष कौशल पटेल और सभी पार्षदों ने एक जुटता का परिचय देते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के निलेश मिश्रा का समर्थन दया। निलेश मिश्रा ने उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव जीत लिया।
जिसके बाद नगर पंचायत जनकपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों ने भगवानपुर जाकर मां चांग माता के दर्शन किए।