अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची खलबली......
एम.सी.बी जिला के थाना क्षेत्र जनकपुर अंतर्गत पथले नदी के ऊपर मुन्डा ढो़डी के पास वन विभाग के प्लांटेशन के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार दिन 22/11/2024 की शाम कुछ महिलाएं झाड़ू काटने के लिए जंगल गई हुई थी। तभी महिलाओं ने देखा कि वहां शाजा पेड़ के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने प्लांटेशन के चौकीदार को दी और उन्होंने ने जनकपुर पुलिस को सूचना दी। जनकपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
जहां शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि शव 15 से 20 दिन पूर्व का है।
वही जंगली जानवरों के द्वारा शव के पैर को खा लिया गया है। व्यक्ति के मौत का कारण का अभी पता नहीं चला है। ना ही मृतक की पहचान हो पाई है।
नोट:- जिसकी पता सजी करने पर पता नहीं चला है कृपया पता सजी है तो सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश सीधी थाना जय सिंह नगर जैतपुर पौड़ी चौकी कुसमी थाना के आसपास पता है तो सूचित करने हेतु थाना जनकपुर के मोबाइल नंबर+91 91318 47943,+91 88155 23363 में सूचित करें