चार दिन से लापता वनपाल का शव आज मिला..

Madan Tiwari

 चार दिन से लापता वनपाल का शव आज मिला..

3 अगस्त को तेज बारिश होने के कारण नदी नाला उफान पर थी।  विनोद सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 45 वर्ष जो चांटी बैरियर में पदस्थ थे। विनोद सिंह शनिवार की शाम बैरियर से निकल कर बल्दिन नाला को पार करके अपने घर जाने की बात कह कर निकले थे। मगर शनिवार से विनोद सिंह लापता थे। आशंका जताई जा रही थी कि विनोद सिंह बल्दिन नाला में बह गए हैं। वही चार दिनों के बाद आज विनोद सिंह का शव मेंहदौली के भुडकुड के बनास नदी के पास मिला। जिसकी सूचना जनकपुर पुलिस को दी गई।